कोडरमा, जुलाई 1 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में इस वर्ष मानसून की कमजोर शुरुआत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वर्षा में भारी कमी दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर खरीफ फसलों के आच्छादन और धान के बिचड़े की तैयारी पर पड़ रहा है। जून माह में जिले में सामान्यतः 140.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष केवल 80.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, पिछले वर्ष जून में 364 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। कम बारिश के कारण खेत सूखे पड़े हैं और किसान धान रोपनी की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Begusarai News: बीत रहा है आद्रा नक्षत्र, धानरोपनी की रफ्तार काफी धीमीफसलों की स्थिति जिले में इस वर्ष लगभग 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान, मक्का, मोटा अनाज, दलहन और तिलहन की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब त...