कमजोर मानसून से बढ़ी किसानों की चिंता, खेती पर संकट के बादल
लातेहार, जुलाई 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में इस वर्ष कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मानसून की शुरुआत के करीब एक माह बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से खेती-किसानी पर संकट गहराने लगा है। बारिश की कमी का सीधा असर किसानों के चेहरे पर साफ झलक रहा है और उनकी उम्मीदें धीरे-धीरे धूमिल होती नजर आ रही हैं। मानसून के शुरुआती दिनों में किसानों ने अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ धान की बुआई और खेतों की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन जून और जुलाई में सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण खेत सूखे पड़े हैं, जिससे रोपाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इसका असर केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय कृषि बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। मौसम के असंतुलित रुख के कारण जून और जुलाई में औसत से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.