कमजोर मानसून से किसानों की बढ़ी चिंता, पसीने से सींचनी पड़ रही फसलें
बांका, जुलाई 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में इस वर्ष कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई का महीना बीतने को है, लेकिन अब तक सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण खेतों में नमी की भारी कमी बनी हुई है। हालांकि, दिनभर आसमान में बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदें बार-बार टूट रही हैं। कई क्षेत्रों में धान की रोपनी का काम धीमा पड़ गया है, जबकि जहां रोपनी हो चुकी है, वहां फसल को बचाने के लिए किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। साथ ही बारिश की कमी के कारण जिले के अधिकांश किसान डीजल पंप और बिजली से चलने वाले मोटर के सहारे खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं डीजल और बिजली पर बढ़ते खर्च ने छोटे और सीमांत किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। जिन किसानों के पास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.