संभल, जुलाई 7 -- कमजोर मानसून और सामान्य से कम बारिश के बावजूद जिले के किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ है। धान की खेती को लेकर किसान पूरे जोश के साथ खेतों में जुटे हैं। 15 जून से शुरू हुई धान की रोपाई लगातार जारी है और अब तक जिले में 54,910 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। इस वर्ष जिले में 71,092 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार जून माह में अपेक्षाकृत बहुत कम बारिश हुई और जुलाई के पहले सप्ताह में भी मानसून कमजोर बना हुआ है। इसके बावजूद किसान निजी संसाधनों और ट्यूबवेलों के सहारे रोपाई का कार्य तेजी से कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मानसून बेअसर, किसानों का हौसला बरकरार... कमजोर बारिश में भी धान की रिकॉर्ड रोपाई हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नह...