नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सितंबर के पहले सप्ताह में भारत में बिजली की मांग बढ़कर 256 गीगावाट तक पहुंच गई। बिजली की कमी 2 करोड़ यूनिट से अधिक हो गई। करीब 58 ताप बिजली संयंत्र बहुत कम कोयला भंडार पर चल रहे हैं। बिजली की बढ़ती मांग और आपूर्ति में आ रही रुकावटों की यह स्थिति कमजोर मानसूनी बारिश का नतीजा मानी जा रही है।

सिंचाई, एसी के कारण खपत बढ़ी कमजोर मानसून के कारण किसानों को सिंचाई के लिए भूजल पंपों पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे बिजली की मांग बढ़ी है। गर्मी-उमस बढ़ने से एसी का इस्तेमाल बढ़ा है। धान की खेती के लिए भी काफी पानी की जरूरत होती है। जुलाई-अगस्त में बिजली की मांग में थोड़ी कमी आने के बाद अब इसमें फिर तेजी आई है। मई में बिजली की मांग रिकॉर्ड 270.8 गीगावाट तक पहुंच गई थी। सितंबर के पहले सप्ताह में मांग ज्यादातर समय 255 गीगाव...