कमजोर मानसून को देख पंप सेट के सहारे शुरू हुई धनरोपनी
लखीसराय, जुलाई 28 -- चानन, निज संवाददाता। पिछले कई दिनों से मानसून कमजोर पड़ता दिख रहा है। जुलाई माह बीतने को है, लेकिन मानसून की झमाझम बारिश नहीं होने से खेत धनरोपनी लायक नहीं बन सका है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अब पंप सेट का सहारा लेकर खेतों में पानी डालकर धनरोपनी के लिए तैयार कर रहे है। चानन ब्लॉक में आधे से अधिक खेतों में पूरी तरह पानी जमा भी नहीं हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बारिश की खराब स्थिति से अग्रिम किस्म के धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। इससे उपज पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वैसे किसान अब भी मानसून की उम्मीदों को छोड़ पंप सेट के सहारे धान रोपनी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जून की तरह जुलाई में भी औसत से काफी कम हुई बारिश, किसान चिंतित महंगी पड़ रही धान रोपाई: समय पर बारिश नहीं होने से कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.