सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रोहिणी नक्षत्र के शुरू होने के साथ ही जिले में खरीफ खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसान खेतों की जुताई, बिचड़ा तैयार करने तथा बीज संग्रहण का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस बार मौसम विभाग द्वारा मानसून में सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताए जाने के कारण कृषि विभाग भी सतर्क है और किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए जागरूक कर रहा है। कृषि विभाग का मानना है कि बदलते मौसम और अनिश्चित मानसून को देखते हुए किसानों को सिर्फ धान पर निर्भर रहने के बजाय मिश्रित एवं वैकल्पिक खेती की ओर बढ़ना होगा। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा इस वर्ष कमजोर मानसून की आशंका को देखते हुए मिश्रित खेती और कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई है। यदि वर्षा सा...