कानपुर, अप्रैल 9 -- मौसम का मिजाज - अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि लेकिन रात का पारा दो डिग्री गिरा- उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं अभी चलती रहेंगी, मौसम ठंडा बने रहने की संभावनाकानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बादल छंटते ही दिन का तापमान बढ़ने लगा और रात के तापमान में कमी आने लगी। बावजूद विशेषकर रात में सर्द हवाएं जारी हैं। इनका सिलसिला अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 को आने वाला चौथा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के करीब ही कमजोर पड़ गया है। पहाड़ों को छोड़ इसका असर मैदानों पर पड़ने की संभावना नहीं है। तीसरे विक्षोभ के कारण यूपी पर लगातार छाए बादल गुरुवार को कमजोर पड़ गए। दिन में कानपुर समेत छह जिलों में ऑरेंज से यलो अलर्ट हुआ लेकिन कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कुछ देर तो तेज हवाएं चलीं लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज धूप खिली जिससे तापमा...