नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) ने वायरलेस संचार के क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को भारतीय पेटेंट कार्यालय से एक नए स्मार्ट रेडियो सिस्टम के लिए पेटेंट मिला है, जो भविष्य की 6-जी तकनीक की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह नया सिस्टम 'रीकन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस' (आरआईएस) तकनीक पर आधारित है, जो कमजोर सिग्नल या बाधा वाले क्षेत्रों में भी बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराता है। इस तकनीक की खासियत यह है कि यह बिना सीधे सिग्नल के रास्ते (नॉन-लाइन-ऑफ-साइट) में भी संचार को मजबूत बनाए रखती है। इस तकनीक का सफल प्रदर्शन इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 में किया गया, जहां इसके व्यावहारिक उपयोग को दिखाया गया।रीकन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस (आरआईएस) का उपयोग...