शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कमजोर छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार और शैक्षिक गुणवत्ता मजबूत करने के लिए विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को रिमेडियल शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि निर्देशों के अनुसार चिह्नित कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं में पढ़ने-लिखने और गणितीय कौशल को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। साथ ही कक्षाओं में नियमित शिक्षण गतिविधियां सुनिश्चित करने और छात्रों की प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि विद्यालयों में चल रही शैक्षिक गतिविधियों की समय-समय पर समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विभाग का मानना है कि रिमेडियल शिक्षण के प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.