कमजोर छात्रों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं, आकलन परीक्षा आज से
रांची, सितम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। बोर्ड परीक्षा के परिणाम में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से रांची जिले के सरकारी स्कूलों में 'गिफ्ट ऑफ एजुकेशन' पहल की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) वसीम अहमद की इस विशेष पहल के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का हर माह मूल्यांकन किया जाएगा। यह व्यवस्था जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगी। इस व्यवस्था के तहत मूल्यांकन के बाद छात्रों को अति कमजोर, कमजोर और बेहतर श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उनकी विषयवार या अध्यायवार समस्याओं का समाधान करना है। चिन्हित कमियों के आधार पर विद्यार्थियों के लिए विशेष सुधारात्मक और रेमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.