कमजोर गोवंश मिलने पर राज्य मंत्री ने लगाई फटकार
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर। गो सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को कांट, मदनापुर, कटरा, तिलहर और निगोही क्षेत्र की गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। चंदोखा गोशाला में गोवंश कमजोर और कुपोषित मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। पर्याप्त हरा चारा, भूसा और पौष्टिक पशु आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम ढका स्थित समाजसेवी राजवीर सिंह की गोशाला में स्वस्थ गोवंश मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। यहां गौ-आधारित प्राकृतिक खेती का निरीक्षण कर किसानों से रासायनिक खादों का प्रयोग कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ने के साथ स्वस्थ खाद्यान्न भी मिलेगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गोशालाओं में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई: डीएम राज्य मंत्री ने गोशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.