मऊ, अप्रैल 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी स्थित मदापुर चौक पर शनिवार को पीस पार्टी ने कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया। इसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने कहा कि पीस पार्टी कमजोरों की मांगों को लेकर आरपार के संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीब, पिछड़े और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता की पाटी की रीढ़ होते हैं। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर बल दिया। महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। घोसी से पार्टी से प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा ने कहा कि वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.