मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। जिला सपा कार्यालय पर सोमवार को प्रख्यात समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा कमजोर और शोषित लोगों की आवाज को बुलंद किया। फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, प्रदीप यादव, बालकिशन शर्मा, वेद प्रकाश सैनी, शंकर लाल सैनी, राकेश राठी, राजू यादव,आशाकर पाशा, जिगरी मलिक,राम सिंह आर्य, संजीव चौधरी, अक्षय भटनागर, मौ. महमूद,धर्मेन्द्र यादव,मोहन यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...