बोकारो, मई 29 -- रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास की ओर से कक्षा 9 वीं के कमजोर छात्रों व कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष सुधारात्मक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ये कक्षाएं जुलाई माह में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं। जिनका उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक कमियों को दूर करना व उन्हें पुनः मुख्यधारा में जोड़ना है। इन कक्षाओं के सफल संचालन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक लगातार भूमिका निभा रहे हैं, जो नियमित रूप से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी व अन्य विषयों की गहन तैयारी करवा रहे हैं। साथ ही, विद्यालय जेईई व नीट एवं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी अतिरिक्त कक्षाएं चला रहा है। जिनमें विषय की गहराई से समझ मार्गदर्शन व अभ्यास के अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.