कमच्छा और मुख्य परिसर के विकास को आगे आया डालमिया परिवार
वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। बीएचयू में कमच्छा और मुख्य परिसर स्थित छात्रावास के विकास के लिए डालमिया परिवार ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। स्व. दुलीचंद डालमिया के पौत्र और स्व. सावित्री देवी डालमिया के पुत्र कुनाल डालमिया ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से मुलाकात कर सहयोग का प्रस्ताव दिया है। कुलपति ने इस सहयोग प्रस्ताव के लिए डालमिया परिवार की सराहना की है। डालमिया परिवार ने स्थापना काल से ही बीएचयू में विद्यार्थी सुविधाओं के विकास में योगदान किया है। इस परिवार के सहयोग से विश्वविद्यालय में विज्ञान संस्थान स्थित डालमिया छात्रावास का निर्माण कराया गया था। प्रस्ताव के तहत डालमिया छात्रावास में संरचनात्मक मरम्मत, वॉटरप्रूफिंग, रंग-रोगन, शौचालयों का नवीनीकरण, परिसर का सौंदर्यीकरण और हरित विकास और छात्रावास प्रांगण में बैडमिंटन, पिकलबॉल कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.