रांची, मार्च 5 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के कमंता डैम में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक गुरुवार दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक डैम के गहरे पानी में डूब गया होगा। लापता युवक की पहचान अनिगड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश पूर्ति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आकाश पूर्ति अपने गांव के पांच दोस्तों करण सिंह, बिंदेश्वर होरो, सुखराम पाहन, घसिराय पाहन और सुबोध सारुकद पूर्ति के साथ गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक टेम्पो से कमंता गांव स्थित कमंता डैम नहाने के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक डैम में नहाने के बाद जब सभी युवक बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि डैम किनारे आकाश पूर्ति के कपड़े और मोबाइल रखा हुआ है, लेकिन वह खुद वहां मौजूद नहीं था। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.