रांची, मार्च 6 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र स्थित कमंता डैम में गुरुवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे युवक का शव करीब 26 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। जिला प्रशासन की पहल पर बुलायी गई एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की तलाश के बाद डैम से शव को बाहर निकालकर प्रशासन को सौंप दिया। मृतक की पहचान अनिगड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश पूर्ति के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आकाश पूर्ति अपने गांव के पांच दोस्तों करण सिंह, बिंदेश्वर होरो, सुखराम पाहन, घसिराय पाहन और सुबोध सारुकद पूर्ति के साथ एक टेम्पो से कमंता गांव स्थित कमंता डैम नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी युवक काफी देर तक डैम में नहाते रहे। इसके बाद जब उसके साथी युवक बाहर निकले तो उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.