नई दिल्ली, मार्च 12 -- वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गुरुवार, 12 मार्च को करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर कभी करीब 119 रुपये का था। आज शेयरों में यह गिरावट निफ्टी 50 इंडेक्स में आई भारी कमी के कारण आई है। इस बीच कंपनी ने अगले हफ्ते संस्थागत निवेशकों से मुलाकात करने की योजना बनाई है, जिसे नई फंडिंग जुटाने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 3.7% गिरकर 9.71 रुपये के पिछले बंद भाव से 9.35 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। बता दें 17 अप्रैल 2015 को आइडिया के शेयर 118.96 रुपये के थे और अब 9.65 रुपये के आज के निचले स्तर पर आ गया था।अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से मिलेगी कंपनी टेलीकॉम कंपनी ने 11 मार्च को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि वह 16 मार्च को सिंगापुर और 17 मार्च को हांगकांग में स...