कभी IIT जाने का था सपना, फर्जी कॉल सेंटर बनाकर की करोड़ों की ठगी; कैसे हुआ खुलासा
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- राजस्थान के कोटा के कोचिंग संस्थानों में हर साल हजारों छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में दाखिला लेकर इंजीनियर बनने का सपना लेकर पहुंचते हैं। बिहार के पटना जिले के पनेतालव गांव के रहने वाले युवराज कुमार शर्मा उर्फ सोनू कुमार ने भी कभी यही सपना देखा था। वह आईआईटी का प्रवेश परीक्षा क्लियर नहीं कर सका और अंततः उसने 2016 में पुणे के एमआईटी एकेडमी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। लेकिन सालों बाद पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई है वह हैरान करने वाली है। सोनू कुमार ने उसी सपने को ढाल बनाकर देश भर के सैकड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों से करोड़ों रुपये ठगने का एक बड़ा फर्जीवाड़ा खड़ा कर दिया। इसका भंडाफोड़ मुंबई के पवई थाने में दर्ज हुई एक शिकायत के बाद हुआ। पवई की निवासी ग्रेसी पीटर स्वामी ने पुलिस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.