नई दिल्ली, मई 8 -- srishti goyal upsc success story : मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली सृष्टि गोयल की कहानी उन लाखों युवाओं जैसी शुरू होती है जिनके परिवारों में सुरक्षित करियर को सबसे बड़ा सपना माना जाता है। लेकिन उनकी मंजिल अलग थी। संयुक्त परिवार से आने वाली सृष्टि ने एक ऐसा रास्ता चुना, जहां सालों की मेहनत, लगातार असफलताएं और खुद पर उठते सवाल हर दिन उनका इंतजार करते थे। उनके पिता बिजनेसमैन हैं और सिविल सर्विस में बेटी को देखने का सपना उन्होंने काफी पहले से संजो रखा था। धीरे-धीरे यही सपना सृष्टि का भी बन गया। खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत में दिल्ली जाकर तैयारी नहीं की। उन्होंने ग्वालियर में रहकर ही UPSC की तैयारी शुरू की, जो आम तौर पर कम ही देखने को मिलता है। 4 बार यूपीएससी में नाकामी झेलने के बाद सृष्टि ने कैसे सफलता हासिल की.....