नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी की सफलता की कहानी लोगों को प्रेरित करती है। ऐसी ही एक इंजीनियर की करियर जर्नी इन दिनों चर्चा में है, जिसने कॉलेज के दौरान 11 बैकलॉग का सामना किया और अपने करियर की शुरुआत महज 8 हजार रुपये महीने की सैलरी से की। अब दावा किया जा रहा है कि वह अमेरिका की एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं और उनका पैकेज करीब 50 लाख रुपये सालाना है। उनकी यह जर्नी संघर्ष, लगातार सीखने और करियर में सही समय पर लिए गए फैसलों की कहानी है। आइए जानते हैं, क्या है इस इंजीनियर की सफलता का मंत्र।इंजीनियर ने शेयर की अपनी कहानी एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियर ने अपनी कहानी रेडिट पर शेयर की है। जिसमें दावा किया गया है किक टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई करने वाले इस इंजीनियर के फाइनल ईयर तक 11 ...