नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- फलों को छीलकर डायरेक्ट खाना है, ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों को अगर थोड़ा हीट के संपंर्क में लाकर खाया जाए तो इनके पोषक तत्व और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। जैसे सेब को पानी में हल्का सा ब्लांच करके खाया जाए तो इसके न्यूट्रिशन ज्यादा अच्छी तरह से बॉडी को मिल पाते हैं। ठीक उसी तरह से अनार को गर्म पानी में भिगो कर खाया जाए तो इसके फायदे भी दोगुने हो जाते हैं। सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन ये पूरी तरह से साइंटफिकली प्रूव है। यहीं नहीं नेचुरोपैथी के डॉक्टर सुभाष गोयल गर्म अनार खाने के फायदे कई सारे बताते हैं। तो चलिए जानें कैसे अनार को पानी में भिगोएं और खाने पर कौन से फायदे मिलेंगे।अनार को गर्म पानी में कैसे भिगोएं अनार को गुनगुने पानी में भिगोने के नाम पर कंफ्यूज ना हो। सबसे पहले एक अनार लें ...