कभी सब्जी बेची तो कभी रिक्शा चलाया, कौन हैं बिहार के झंडू जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में देश को दिलाया पहला पदक
पटना, जुलाई 26 -- कभी सब्जी बेचने वाले और ई-रिक्शा चलाने वाले हरनौत के लाल झंडू ने इस बार पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। झंडू ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए पदक का खाता खोलकर शान से तिरंगा लहराया। पैरा पावर लिफ्टिंग के हैवीवेट वर्ग में तीसरे स्थान पर रहते हुए झंडू ने देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। उसकी सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। झंडू की सफलता से हरनौत में जश्न का माहौल है। परिवार को दिनभर बधाई संदेश मिलते रहे। बाजार में मिलने वाले लोगों ने परिवार को बधाई दी। झंडू के माता-पिता अब भी हरनौत बाजार में एनएच-20 के किनारे रेहड़ी पर आलू-प्याज बेचकर अपना परिवार चला रहे हैं। बड़े भाई कुंदन कुमार ने बताया कि झंडू ने मुकाबले से पहले फोन किया था। उसने बताया था कि रात 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.