नई दिल्ली, जनवरी 28 -- पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी वॉर ड्रामा मूवी 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बॉर्डर 2' में दिलजीत की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। मूवी में दिलजीत के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। ऐसे में दिलजीत ने 'बॉर्डर' देखने की अपनी यादों को याद करते हुए बताया कि उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वो इस फिल्म को थिएटर में देख सकें। वहीं, आज वो खुद 'बॉर्डर 2' का हिस्सा हैं।पूरे देश में शोर था कि 'बॉर्डर' आई है दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'बॉर्डर 2' एक्टर ने 'बॉर्डर' देखने के ब...