नई दिल्ली, जुलाई 24 -- बड़ी बिल्डिंग हो, ऑफिस, सुपरमार्केट हो या फिर कोई मॉल; आजकल लगभग हर जगह लिफ्ट होना नॉर्मल है। जाहिर है सीढ़ियों की तुलना में लिफ्ट इस्तेमाल करना काफी सुविधाजनक और आरामदायक है। लेकिन कभी-कभी टेक्निकल प्रॉब्लम या बिजली की समस्या की वजह से लिफ्ट बीच में ही रुक जाती है। आजकल तो ऐसे केस बड़े आम होते जा रहे हैं। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और जल्दबाजी में कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिसकी वजह से समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ऐसी सिचुएशन में घबराने के बजाए समझदारी और पेशेंस से काम लेने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं कि अगर आपके सामने कभी ऐसी सिचुएशन आ जाए तो किन बातों का ध्यान रखें।लिफ्ट बंद होने पर सबसे पहले क्या करें? लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय अगर अचानक से लिफ्ट रुक जाए तो, सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करें। क्योंकि पै...