नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- दिनभर ऑफिस की भागदौड़, काम का प्रेशर और बॉस की डांट से अगर आपका भी दिमाग थक गया है, तो कुछ देर हंसना तो बनता है। देवरानी और जेठानी के रिश्ते में प्यार के साथ मीठी-मीठी नोक-झोंक भी खूब देखने को मिलती है। कभी जेठानी का ताना तो कभी देवरानी का मजेदार जवाब, इनकी बातें हंसने पर मजबूर कर देती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं देवरानी-जेठानी की नोक-झोंक से जुड़े 20 मजेदार हिंदी जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपका ऑफिस स्ट्रेस भी छूमंतर हो जाएगा और चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।देवरानी-जेठानी से जुड़े मजेदार चुटकुले- 1. जेठानी: हमारे जमाने में बहुएँ सुबह 5 बजे उठ जाती थीं। देवरानी: सही कहा दीदी, तभी तो आपके जमाने में अलार्म नहीं होता था! जेठानी: बड़ी जुबान चलती है तुम्हारी! देवरानी: आपकी ट्रेनिंग का असर है दीदी! 2. जेठानी: आज सब्जी में...