स्मृति काक रामचंद्रन | नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- संसद के आगामी सत्र को लेकर अनिश्चितता बनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 दिसंबर से पहले कभी भी सरकार संसद सत्र बुला सकती है। इस बीच केंद्र सरकार के मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने अपने यात्रा कार्यक्रम फिलहाल रोक दिए हैं। मामले से परिचित लोगों के मुताबिक, संसद सत्र का कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है, इसी आशंका में सांसदों को तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि, सांसदों को यात्रा नहीं करने के संबंध में कोई औपचारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है, लेकिन संसद सत्र की घोषणा कम समय के नोटिस पर होने की संभावना को देखते हुए एक तरह की सहमति बनी है कि सभी सांसद उपलब्ध रहें।दिसंबर के पहले सप्ताह में सत्र बुलाए जाने की चर्चा एक सांसद ने बताया कि संसद का सत्र कम समय क...