नई दिल्ली, जुलाई 10 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन कहा ज रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में जिन छात्रों ने 10वीं दूसरी परीक्षा दी है, वो अपनी निगाहें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें। क्योंकि CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट उमंग ऐप, डिजिलॉकर, एसएमए और IVRS के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। आपको बता द...