श्रावस्ती, मई 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कभी आसमान से आग बरस रही है तो कभी बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। गर्मी के चलते पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तपिश से पशु पक्षी परेशान हो रहे हैं तो वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में लोगों का घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह छह बजे दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे वैसे गर्मी भी बढ़ती गई। 11 बजे के बाद कड़ाके की धूप होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई तो वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से निकले लोग गमछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.