बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- हरनौत के झंडू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता कांस्य पदक पैरा पावरलिफ्टिंग के हैवी वेट वर्ग में रहे तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में लहराया तिरंगा झंडा भारत के लिए खोला पदक का खाता, प्रधानमंत्री को दी बधाई उनकी सफलता से हरनौत में जश्न का माहौल परिवार को मिल रहे बधाई संदेश, दिनभर बजता रहा फोन फोटो : झंडू01-पदक जीतने के बाद झंडू। झंडू02-हरनौत में एनएच-20 के किनारे रेहड़ी पर सब्जी बेचता झंडू। (फाइल फोटो) झंडू03-हरनौत में शनिवार को सब्जी दुकान पर जाकर माता-पिता को बधाई देते कोच कुंदन कुमार पांडेय व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कभी सब्जी बेचने वाला और ई-रिक्शा चलाने वाला हरनौत का लाल झंडू ने इस बार पूरे देश का गर्व सिर से ऊंचा कर दिया है। सात समंदर पार स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारतीय तिरंगा लहरा दिया है। उस...