रुडकी, अप्रैल 11 -- रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और हवा के साथ बदले मौसम ने खासकर गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। किसानों को अपनी तैयार फसल की कटाई और भंडारण को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले आई तेज हवा और बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया था। कई जगहों पर गेहूं की फसल झुक गई, जिससे कटाई में दिक्कतें बढ़ गईं। इसके बाद पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने और धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली और तेजी से गेहूं की कटाई में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.