नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान की सियासत में कई दुश्मनियां ऐसी हैं, जिनके लिए किसी चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ता। मौका मिलते ही पुरानी तल्खियां फिर बाहर आ जाती हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल की अदावत भी कुछ ऐसी ही है। इस बार मंच मिला तो दिलावर ने गुंजल पर ऐसा हमला बोला कि कुछ ही घंटे बाद गुंजल ने भी पलटवार कर दिया। मामला सिर्फ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक नहीं रुका, बात 'बिकाऊ', 'चोर' और '7 जन्म' तक पहुंच गई।दिलावर ने छेड़ा पुराना किस्सा, गुंजल पर लगाए 'बिकने' के आरोप एक रात्रिसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रहलाद गुंजल को निशाने पर लेते हुए कहा कि गुंजल कभी बसपा में बिक जाते हैं तो कभी कांग्रेस में बिक जाते हैं। दिलावर ने दावा किया कि अब वे भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं। दिलावर यहीं नहीं रुके। उ...