मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन हाजिरी बनाने में जिले में नया खेल सामने आया है। ई शिक्षा कोष पर सेल्फी के साथ उपस्थिति बनाने में भी शिक्षक कई तरह का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

जांच की प्रक्रिया जिले के कई स्कूलों में उपस्थिति बनाने के लिए केवल शिक्षक स्कूल आ रहे हैं। लॉग इन और लॉग आउट करने के समय शिक्षक स्कूल पहुंच जाते हैं। बाकी समय वह स्कूल से नदारद रहते हैं। अलग-अलग स्कूलों से मिली शिकायतों के बाद मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त ने इसकी सुनवाई की। इसमें ऑनलाइन उपस्थिति में फर्जीवाड़ा का ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक ही स्कूल में पति-पत्नी दोनों शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और कमाल है कि कभी पत्नी के मोबाइल से पति की हाजिरी बन रही तो कभी पति के मोबाइल से पत्नी की। ई शिक्षा कोष पर इससे पहले भी ऑनलाइन उपस्थिति बनान...