बीजिंग, मार्च 18 -- Iran US War Update: मिडिल ईस्ट कई दिनों से जंग की आग में धधक रहा है। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध और बढ़ गया है। खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से अमेरिका भी सन्न है। पूरी दुनिया पर तेल का संकट मंडराने लगा है। कई देश युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करवाने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच, चीन यह युद्ध रोकने के लिए आगे आया है और मध्यस्थता का ऑफर दिया है। युद्ध की शुरुआत से ही चीन, रूस जैसे देशों का झुकाव ईरान की तरफ रहा है। हालांकि, खाड़ी देशों पर हमले का चीन विरोध करता रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने चीन मिडिल ईस्ट में सीजफायर या फिर युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता की कोशिश करना जारी रखेगा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन मिडिल ईस्ट में सीजफायर और लड़ाई को खत्म करने के लिए मध्यस्थता...