कभी नहीं देखा होगा ऐसा! नोएडा की सबसे ऊंची इमारत पर उतर आए बादल- VIDEO
नोएडा, जुलाई 9 -- मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई सड़कें नदियां नजर आईं। जगह-जगह भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है। भारी बारिश से हाहाकार का आलम यह है कि नोएडा के सेक्टर 62 में इमारत का ऊपरी हिस्सा गिर गया। मलबे में कई वाहन दब गए। उधर, नई दिल्ली में सड़क पर पेड़ उखड़कर गिर गए। इस बीच नोएडा से एक डरावनी तस्वीर भी सामने आई। सबसे ऊंची इमारत पर बादल उतर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आई यह तस्वीर नोएडा के सेक्टर-94 की है। यहां सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा स्पाइरा टॉवर की ऊपरी मंजिलों को भारी, घने और काले बादलों ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। उधर, रात भर हुई बारिश के कारण सुबह सड़कों पर पानी भरा रहा और कई पेड़ उखड़ गए। भारत मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.