गोड्डा, जून 15 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा जिले का सुंदरपहाड़ी प्रखंड कभी नक्सल गतिविधियों के कारण चर्चा में रहता था। पहाड़ी और वन क्षेत्रों से घिरे इस इलाके में वर्षों पहले नक्सलियों की आवाजाही और पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटनाएं सामने आती थीं। वर्ष 2015 और 2016 के दौरान यहां सुरक्षा बलों द्वारा कई अभियान चलाए गए थे। लेकिन समय के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने, सड़क संपर्क बेहतर होने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। आज सुंदरपहाड़ी विकास की नई कहानी लिख रहा है।

विकास की नई कहानी प्रखंड में अपराध पूरी तरह से नियंत्रित है, आबुआ आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। मनरेगा ...