नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दुनिया की सबसे मूल्यवान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता कंपनी Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेन्सन हुआंग एक बड़े जासूसी और निजी जीवन से जुड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाली एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेन्सन हुआंग और सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की पूर्व शीर्ष अधिकारी एलिस हुआंग के बीच नजदीकी संबंधों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि 63 साल के जेन्सन हुआंग के साथ संबंध बनाने वाली एलिस हुआंग असल में चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) से जुड़ी एक कथित जासूस हैं। इस खुलासे के बाद जेन्सन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को पत्र भेजकर अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है और अपने परिवार व सहकर्मियों से सार्वज...