मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले तीन दिनों से जारी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। पिछले कुछ दिनों से शहर का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुचने के कारण आम जनजीवन बेहाल था, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा।शुक्रवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, जिससे एक बार फिर उमस बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, दोपहर होते-होते ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। कभी सूरज की तल्खी पसीने छुड़ाती, तो कभी बादलों की छाव राहत पहुचाती रही। यह भी पढ़ें- छाए बादल, तापमान में दो डिग्री की गिरावट शाम होते-होते मौसम ने पूरी तरह करवट ली और आसमान गहरे काले बादलों से घिर गया, जिससे दिन में ही हल्का अंधेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.