साहिबगंज, मई 17 -- साहिबगंज। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने से मौसम को लेकर यहां के लोग परेशान हैं । पिछले कई दिनों से रात को तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। दूसरी ओर दिन को तेज धूप व उसम लोगों को परेशान कर रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। दरसल, पहले 3-4 दिनों में हुई बारिश से यहां का मौसम सुहावना हो गया था । तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन लेकिन फिर सूरज के सख्त तेवर से इन दिनों गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अभी जून महीने आना बाकी है । अभी से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रविवार की दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से लोगों के कंठ सूख रहे हैं। इस भीषण गर्मी में दो...