नई दिल्ली, जुलाई 8 -- इस कहानी की शुरुआत 1984 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में हुई थी। विशाल उस वक्त कॉलेज में नए-नए आए थे, स्टेट लेवल के क्रिकेटर थे और थोड़े शर्मीले थे। वहीं रेखा उनसे एक साल सीनियर थीं। कॉलेज में एक एनुअल फंक्शन चल रहा था। हर तरफ शोर था, लेकिन जैसे ही रेखा स्टेज पर आईं और उन्होंने गाना शुरू किया, विशाल उनके दीवाने हो गए। रेखा की उस मखमली आवाज ने विशाल पर ऐसा जादू किया कि वो दिल हार बैठे।रेखा को भी हुआ प्यार विशाल खुद भी संगीत के दीवाने थे, तो धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। रेखा हमेशा से गायिका बनना चाहती थीं, वहीं विशाल स्पोर्ट्स मैन थे। लेकिन रेखा से दोस्ती करने के लिए उन्होंने धीरे-धीरे संगीत की तरफ मुड़ना शुरू किया। संगीत ने दोनों को जोड़ा और देखते ही देखते रेखा की तरफ से भी ये दोस्ती गहरे प्यार में ब...