संभल, मई 4 -- जनपद में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। शनिवार को दिनभर तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिलेभर में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार की देर रात बदलाव भरी बारिश ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। रविवार सुबह ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ और मौसम सुहावना बना रहा। दिन चढ़ने क...