नई दिल्ली, मई 7 -- लंदन में काम करने वाली एक भारतीय महिला कभी अच्छी सैलरी पर कंपनी पर काम कर रही थी, लेकिन अचानक एक फैसले ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी। महिला को अपने पति की नौकरी के चलते ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होना पड़ा और मेलबर्न में Airbnb अपार्टमेंट में फ्लैट साफ करने का काम शुरू किया। श्वेता देसाई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी की अहमियत में बात की। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वह कभी लंदन की एक कंपनी में एक करोड़ रुपये कमाती थीं। श्वेता पहले लंदन में एक बड़ी कमर्शियल बिजनेस वेबसाइट में 'हेड ऑफ प्रोडक्ट' के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने HT.com को बताया कि करियर बदलने से उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई भी नौकरी बड़ी या छोटी नहीं होती, और वह अपने काम से कहीं ज्यादा बढ़कर हैं। 37 साल की श्वेता ने 2023 के आखिर में...