गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राप्ती तट स्थित एकला बांध वर्षों से महानगर से निकले कचरे के पहाड़ से जाना जाता था। हालांकि नगर निगम ने जनवरी 2025 तक फ्रेश वेस्ट ट्रामल प्लांट से 02 लाख टन कचरा निस्तारित करके न केवल यहां मियाबाकी वन और रीवर फ्रंट इको पार्क विकसित किया, बल्कि अब 2880 मीटर लम्बाई में फोरलेन और टू-लेन हरी-भरी रिंग रोड बना कर फर्राटा भरने का अवसर उपलब्ध करा दिया है। फिलहाल सड़क पर हॉट मिक्स प्लांट से अंतिम कोटिंग होनी शेष है लेकिन सड़क मोटरेबल हो जाने से लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया है। नौसड़ सिक्सलेन से एकला बाध पर 1100 मीटर लम्बी सड़क 14 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाया गया है। सड़क के मध्य में सेट्रलवर्ज और साइट में 1.50 मीटर चौड़ा इंटरलाकिंग साइड पटरी और पाथवे भी बना है। इसके अलावा सड़क का 1780 मीटर हिस्सा 7 मीटर चौड...