कभी एसपी तो कभी DSP, ठगी से लेकर धमकाने तक कई कारनामे; बिहार में फर्जी IPS पकड़ाया
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 23 -- वो कभी खुद को एसपी बताता तो कब डीएसपी बन जाता। इस बहरुपिये के कई रूप थे और उसने भेष बदल-बदल कर कई कारनामे भी किए। दरअसल बिहार में एक ऐसे शातिर को पुलिस ने पकड़ा है जो फर्जी IPS अफसर बनकर लोगों से ठगी करता था और उन्हें डराता-धमकाता भी था। खुद को प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को डराने और ठगी करने वाले एक शातिर आरोपित को औरंगाबाद जिले में दबोचा गया है। यहां नगर थाना पुलिस ने इस फर्जी प्रशिक्षु आईपीएस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गयाजी जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के अर्कढिबरिया गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पूर्व से ही छापेमारी हो रही थी। जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि जसोइया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.