नई दिल्ली, मार्च 31 -- 90 और 2000 के दशक के दौरान जिनकी आवाज ने सबको अपना दीवाना बनाया, वह सिंगर अब अपनी एक दिक्कत की वजह से गाना नहीं गा पा रही हैं। जिस सिंगर की हम बात कर रहे हैं वह हैं अल्का याग्निक। दरअसल, अल्का ने साल 2024 में बताया था कि उन्हें हियरिंग डिसऑर्डर है यानी सुनने में दिक्कत हो रही है। इस वजह से ही वह स्पॉटलाइट से दूर हैं। अब सिंगर ने बताया कि वह अब भी इस दिक्कत से जूझ रही हैं।किस वजह से आ रही हैं दिक्कतें एनडीटीवी से बात करते हुए अल्का ने बताया कि इस दिक्कत की वजह से वह नया असाइमेंट्स नहीं ले पा रही हैं। वह बोलीं, 'कम्पोजर अप्रोच करते हैं मुझे। लेकिन मैं कर नहीं पा रही हूं।'लास्ट इस फिल्म में गाया गाना बता दें कि लास्ट अल्का का गाना इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में था जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस गाने को ए आर रहमा...