नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अमेरिका के पैक्स सिलिका समझौते में भारत के शामिल होने के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात भी हो सकती है। एआई इंपैक्ट समिट से इतर जब पत्रकारों ने उनसे मोदी-ट्रंप मुलाकात पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, आप हमारे साथ बने रहिए, दोनो की मुलाकात जरूर होगी। बता दें कि पिछले साल 13 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी वॉशिंगटन के दौरे पर गए थे।जल्द भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकीराजद विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीनों में भारत की यात्रा करेंगे। राजदूत ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है। गोर ने चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद 'क्वाड' गठबंधन को सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए ...