कोलकाता।, नवम्बर 20 -- Narendra Cabinet Reshuffle: महीनों से कयासों का बाजार गर्म है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से खबर सामने आ रही है कि सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर के बाद वहां के कुछ और भाजपा सांसदों को इस विस्तार में मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट में तो 23 नवंबर तक कैबिनेट विस्तार की चर्चा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।भाजपा में बैठकों का दौर आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक...