नई दिल्ली, जनवरी 26 -- Jaya Ekadashi 2026 kab hai: माघ मास में जया एकादशी का व्रत किया जाता है। इस बार फरवरी में जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। जया एकादशी को बहुत श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो इस एकादशी का व्रत रख लेता है और वो भगवान विष्णु के बैकुंठ धाम को जाता है। इस बार जया एकादशी पर बहुत संयोग बन रहे हैं। आपको बता दें कि साल में 24 एकादशियों का व्रत किया जाता है। साल भर की एकादशी धर्मराज युधिष्टठिर ने रखी थीं और भगवान कृष्ण ने सभी एकादशियों का महत्व बताया था। ऐसा कहा जाता है कि जो जया एकादशी का व्रत करता है, वो सुख-समृद्धि, मोक्ष पाता है और उसे किसी शत्रु का भय नहीं रहता है।कब है जया एकादशी फरवरी में माघ शुक्ल एकादशी तिथि 28 जनवरी को शाम 4:35 बजे शुरू होगी, जो 29 जनवरी को दोपहर 1:55 बजे तक रहेगी। इसलिए एकादशी अगले दिन 29...