नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Teej 2026 Date kab hai Teej: सावन और भाद्रपद महीने में तीज का त्योहार आता है। हर साल सुहागिन महिलाएं बेसब्री इस त्योहार का इंतजार करती हैं। माता पार्वती और भगवान को समर्पित है तीज का पावन दिन। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। सावन और भाद्रपद मास में तीन बार तीज का त्योहार आता है। एक हरियाली तीज कहलाती है तो दूसरी कजरी तीज, तीसरी तीज को हरतालिका तीज कहते हैं। श्रावण माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज मनाई जाती है। इस तीज को सिंधारा तीज, छोटी तीज व श्रावण तीज भी कहा जाता है। वहीं, हरियाली तीज के पंद्रह दिन बाद कजरी तीज आती है, जिसे बड़ी तीज और कजली तीज कहा जाता है। इसके बाद आती है हरतालिका तीज, जो भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को पड़ती है। आइए जनतें हैं इस साल ये तीनों ...